Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 21, 2024

कोटा विधायक अटल ने लगाया रतनपुर में जन समस्या निवारण शिविर,लोगों को दिखी राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की झलक

 कोटा विधायक अटल ने लगाया रतनपुर में जन समस्या निवारण शिविर,लोगों को दिखी राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की झलक




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट



रतनपुर..... शुक्रवार को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा रतनपुर में जन समस्याओं के निवारण हेतु जन समस्या निवारण शिविर एवं भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत की जंहा सबसे पहले उन्होंने रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जंहा मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा ड्यूटी डॉक्टर से समस्याओं को जान कर उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया उसके बाद रतनपुर स्थित रेस्ट हाउस में विभिन्न वार्डो से आये आम जनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा कुछ का त्वरित निराकरण भी किया एवं कुछ में सम्बंधित अधिकारियों को से बात कर निराकरण हेतु निर्देशित किया।सबसे प्रमुख और ज्वलंत मुद्दा रतनपुर में हो रहे विद्युतीकरण और पोल विस्तार तथा सड़क निर्माण कार्य को लेकर शीतल जायसवाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पकान्त कश्यप ने ज्ञापन सौंपा जिसमे उक्त कामो में हो रहे भ्र्ष्टाचार और अनियमितता को लेकर आक्रोश जताया जिस पर विधायक ने अनुविभागीय अधिकारी कोटा को  फटकार लगाते हुए इन सभी कामो को सही ढंग से करने हेतु निर्देशित किया।

विभिन्न वार्डो के लोगो द्वारा की गई मांगो एवं समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण करने का आश्वासन दिया।

उक्त कार्यक्रम में रतनपुर वासियो ने अपने विधायक में पूर्व दिवंगत नेता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की छवि देख उनके इस पहल और शिविर की जमकर प्रशंसा की।उक्त कार्यक्रम में रतनपुर से आनंद जायसवाल, मदन कहरा, दामोदर सिंह, सुभाष अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा,रियाज़ खोखर, असरफ बेग, राजा रवि रावत,रामगोपाल कहरा, संजय,राकी, सैफ अली,यासीन अली, शिवा पांडेय,साथी,राघवेंद्र दुबे,अजय दुबे कृष्णा कश्यप,शैल जायसवाल,चन्दा बैसवाड़े, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad