Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 11, 2024

प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान जिला खैरागढ़ में किया गया

 प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान जिला खैरागढ़ में किया गया




खैरागढ छुई खदान गंडई। शासकीय प्राथमिक शाला _पुरेना, संकुल केंद्र_ घिरघोली,विकास खंड _छुई खदान जिला _केसीजी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है।श्री तुलेश्वर कुमार सेन अपने शासकीय कार्यों के अतिरिक्त शिक्षा,साहित्य सेवा और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना पहचान रखते हैं।अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़कर बाल संस्कार शाला,युवा जोड़ो आंदोलन में काम करते हैं उनका प्रिय विषय नशा मुक्ति आंदोलन हैं।नशा मुक्ति अभियान में तन समर्पित मन समर्पित जीवन समर्पित कर दिए हैं।नशा मुक्ति आंदोलन के लिए नशा मुक्ति उद्धबोधन,रैली,प्रदर्शनी के साथ आडियो वीडियो चलाते रहते हैं।शिक्षा ,साहित्य और समाज सेवा के लिए उन्हें बहुत सारे मंचों पर सम्मान मिल चुका है।विगत 5 सितंबर 2023 प्रदेश के राज्य पाल और मुख्यमंत्री के हाथो राज्य पाल शिक्षक सम्मान प्राप्त किए हैं जो समाज के लिए गौरव की बात है।श्री तुलेश्वर कुमार सेन अपने ही समाज नही प्रदेश के सभी जाति संप्रदाय के लोगों को प्रेरित करते हुए कहते हैं की स्वयं आप लोग पढ़ाई लिखाई कीजिए और अपने घर परिवार  के छोटे छोटे नन्हें मुन्ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के प्रति मजबूत कीजिए।नशा को किसी भी रूप में अपने घर परिवार में प्रवेश न करने दे।नशा तन मन धन और जीवन को बर्बाद कर देता है उन पैसों को बचाकर परिवार,समाज और राज्य के विकास में लगाएं।आज के कार्यक्रम में सर्व सेन नाई समाज के सर्व श्री केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री नंद कुमार सेन जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन,प्रदेश सचिव श्री भुवन लाल कौशिक जी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह जी,विधायक प्रतिनिधि श्री यशोदा नीलांबर वर्मा,सासंद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, विधायक श्री रिकेश के प्रतिनिधि श्री लक्ष्मीनारायण सेन फाउंडर मेंबर श्री बुद्धेश्वर चंदेश्वर,शेष नारायण शांडिल्य,मनोज ठाकुर,राज श्रीवास,नरेंद्र श्रीवास ,जिला अध्यक्ष नरेंद्र सेन,जिला सचिव गौतम सेन ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सेन आदि सहित समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।जिनके बीच में श्री तुलेश्वर कुमार सेन को उनके कार्यों के लिए सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर मंच से सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad