Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 12, 2024

सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

 सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित





अहमदाबाद ,गुजरात | गले में मेडल...। हाथ में प्रमाणपत्र...। मन में खुशी...। तालियों की गूंज और हर ताली पर गौरवान्वित चेहरे...। मौका था... गुजरात के पूर्व गृहमंत्री श्री प्रदीप सिंह जडेजा जी के जन्मदिवस समारोह एवम समाज के मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 का जिसका आयोजन उतरभरतीय विकास परिषद द्वारा 11 जून 2024 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम हाल ,सी,टी,एम, अहमदाबाद, 





गुजरात में किया गया।  इस समारोह  में मेधावी छात्र-छात्राओं की मेहनत को सम्मान मिला। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले  200 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवम सांसद को उतरभरतीय विकाश परिषद के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह ठाकुर एवम कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा  पुष्प गुक्ष एवम शाल पहना कर किया गया।




 उसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री श्री प्रदीप सिंह जडेजा ने जन्म दिन केक काट कर आशीर्वचन द्वारा सबका आभार प्रकट किया।स्थानीय कलाकारों ने हिंदी गीत और जन्मदिन गीत गा कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथि सांसद श्री हसमुख पटेल अहमदाबाद पूर्व , दिनेश भाई मकवाना अहमदाबाद पश्चिम,विधायक दिनेश कुशवाहा, बापू नगर , मुख्य अतिथि श्री प्रदीप सिंह जडेजा , राजस्थान पत्रिका गांधीनगर के मुख्य संपादक श्री पुस्पेंद्र सिंह राजपूत, उत्तर भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश कुशवाह, सचिव श्री विनय मिश्रा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री उद्धव पांडे ,पैंथर सिक्योरिटी के सीएमडी  श्री रमाकांत चतुर्वेदी श्री नरेंद्र सिंह तोमर ,लीगल सेल के श्री वीपी सिंह एवम अन्य समाज के अध्यक्ष एवम प्रमुख लोगो ने मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया। मंच से एक-एक कर मेधावी विद्यार्थियों का नाम पुकारा जाता और सभागार में बैठे लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट माहौल में जोश भर जाता। मेडल पाकर स्टूडेंट्स उत्साहित दिखे और उनके पैरेंट्स गर्व से भरे...। श्री नरेंद्र सिंह 2 ने अपने अनुभव और प्रेरणादायक कहानियों से बच्चों को बड़े सपने देखने और उन सपनों को पूरा करने प्रेरित किया , कार्यकर्म का समापन उतर भारतीय विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश सिंह कुशवाह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ कार्यकर्म का सफल संचालन उतर भारतीय विकास परिषद के शहर मंत्री श्री मनोज तिवारी ने किया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad