Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 27, 2024

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर श्री एस जयवर्धन बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व, आगे बढ़ाने की दी सीख

 संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर श्री एस जयवर्धन



 बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व, आगे बढ़ाने की दी सीख

         

         मोहला 27 जून 2024। विकासखंड मानपुर के कुम्हारी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने यहां पहुंचकर बच्चों को अपना आशीर्वाद व स्नेह दिया। कलेक्टर नें बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व है। 




बिना शिक्षा अर्जित के हम जीवन के किसी भी मुकाम को हासिल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जीवन में उजियारा आता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से हम समाज में अपनी पहचान स्थापित करते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में किसी भी कठिनाई से निराश ना होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए तत्पर रहना चाहिए। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करने के साथ ही उनके मार्गदर्शन और ज्ञान में अपने जीवन को संवारने की सीख दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को शाला पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। बच्चों को मिठाई खिलाकर व तिलक लगाकर  स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेराम कोसरिया सहित पालकगण उपस्थित थे।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र  सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad