Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 12, 2024

1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए कानून का प्रावधान नए कानून में दंड से न्याय की ओर समाज को अग्रसर करने का प्रयास किया गया है

 जिला: कबीरधाम

दिनांक: 11/7/2024


 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए कानून का प्रावधान



 नए कानून में दंड से न्याय की ओर समाज को अग्रसर करने का प्रयास किया गया है


आज दिनांक 11/7/2024 को जिला कबीरधाम में पुलिस प्रशासन द्वारा भारत में 1/7/2024 से लागू हुए नए कानून क्रमशः भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों की जानकारी देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।


इस वार्ता में जिले के मीडियाकर्मियों को नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक आम जनता तक नए कानून के विशेष प्रावधानों को पहुंचाने  हेतु अपील किया गया। 


जिला कबीरधाम के विशेष प्रयास:


जिला कबीरधाम प्रशासन ने इन नए कानूनों की जानकारी को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इसके तहत विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए गए, जिसमें जागरूकता रैलियाँ, और डिजिटल मीडिया का उपयोग शामिल है। जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें नागरिकों को नए कानूनों के प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया है। 


प्रमुख बदलावों पर विशेष जोर:


E FIR और जीरो फिर : शिकायत दर्ज करना और भी आसान।

साक्षी सुरक्षा नियम : साक्षियों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सूचना।

पीड़ित को केस की विवेचना की जानकारी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही।

साक्षियों की पहचान उजागर न करना।

पुलिस कार्यवाहियों की वीडियोग्राफी।

गंभीर अपराधों में FSL यूनिट की सहायता।

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए नए प्रावधान।

बच्चों के विरुद्ध अपराधों में मृत्युदंड।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को प्राथमिक साक्ष्य के रूप में स्वीकार करना।

बुजुर्गजनो के लिए विशेष सुविधाएं।


पुलिस मुख्यालाय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉक्टर अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज की प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल, एसडीओपी पंडरिया श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षण श्रीमती मोनिका परिहार, सतीश धुर्वे, कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


जनता को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध होना अत्यंत आवश्यक है ताकि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके। 1/7/2024 से पूर्ण रूप से लागू हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला कबीरधाम प्रशासन अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखते हुए समाज को सुरक्षित और न्यायपूर्ण बनाने की दिशा में अग्रसर है।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad