गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में अरेकेल प्रगतिशील गांडा चौहान समाज के द्वारा 101 पौधारोपण किया गया।
बीते कई वर्षों से अरेकेल के गांड़ा चौहान समाज के द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जाता रहा है इस वर्ष भी यहां के लोगो द्वारा अलग अलग जगहों में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।
आज गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में अरेकेल गांडा समाज के लोगों द्वारा प्रकृति की पूजा अर्चना करके प्रकृति का आशीर्वाद लेके 101 पौधारोपण किया गया। इसमें विशेष रूप से योगदान देने वाले श्री उदयलाल चौहान, मोहनलाल चौहान,विजय चौहान, ओमप्रकाश चौहान,जय चौहान, करन चौहान आदि उपस्थित रहे।
सीएनआई न्यूज सरायपाली से हेमंत तांडी की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.