Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 22, 2024

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मार्ग अवरुद्ध

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मार्ग अवरुद्ध




सी एन आई न्यूज सिवनी। दिनांक 21/07/2024तेज वर्षा के कारण खवासा में टुरिया के करीब मुड़ियारीठ का बरसाती नाला उफान में आने के कारण कुछ देर आवागमन बंद रहा। इसके अलावा कोनियापार में वैनगंगा नदी के उफान पर होने के कारण यह मार्ग से कई घंटों तक अवरूद्ध रहा। वहीं वर्षा रूकने के बाद मातृधाम व दिघौरी मार्ग पर स्थित पुल का पानी कम हुआ। फुलारा गांव में आसमानी बिजली गिरने से पीतम सेन के खेत में बंधा भैंस के बच्चे की मौत हो गई।

खोदकर छोड़ दी नाली, घरों में घुस रहा पानी

बंडोल। बंडोल से फुलारा मार्ग निर्माण के चलते शनिवार को हुई वर्षा में पानी सड़क किनारे घरों के आसपास जमा हो गया। हरियाणा की कंपनी को नाली का निर्माण करना है।लेकिन बीते एक साल से कछुआ गति से काम चल रहा है। रहवासियों ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर नाली खोद दी है, जिससे बरसात का पानी कालोनी के घरों में घुस रहा है। रिपुंजय शर्मा, पारस तिवारी, शीलू साहू, निक्की चौबे इत्यादि कालोनी वासियों ने बताया कि क्षेत्रवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक माह से इसी तरह घरों में वर्षा का पानी घुस रहा है। कई बार ठेकेदार के कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई है। 181 में भी शिकायत भी दर्ज कराई है। किंतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad