जिला सिवनी मध्यप्रदेश
जिले की 15 गौशालाओं में चलाया गया अभियान
सी एन आई न्यूज सिवनी दिनांक 30/06/2024
जिले की 15 गौशालाओं में चलाया गया अभियान
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024-25 को गौरक्षा संकल्प वर्ष घोषित किया गया है। जिसके अंतर्गत म0प्र0 गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल में पंजीकृत समस्त गौशालाओं में हिन्दू कलेंडर अनुसार विभिन्न प्रमुख तिथियों में कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरुकता किया जाना है। इसी तारतम्य में कलेक्टर महोदया जिला सिवनी संस्कृति जैन के आदेश अनुसार तथा संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग, जबलपुर के निर्देश के परिपालन में,,, जिला सिवनी में दिनांक 28/06/2024 को जिला पंचायत सिवनी के सभागृह में म0 प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन सिवनी द्वारा बैठक आयोजित कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिवनी के साथ समन्वय कर गौसेवा रक्षा संकल्प वर्ष अंतर्गत दिनांक 29/06/2024 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी पर्व मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत म0प्र0 गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल में पंजीकृत जिला सिवनी की 15 गौशालाओं में कार्यक्रम आयोजित कर संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई ।
मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना अंतर्गत संचालित गौ शालाओं के गौ शाला संचालन कर्ता स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने हेतु समूह के सदस्यों को आजीविका मिशन के साथ कंवर्जेश से पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, बैंक ऋण आधारित 10+01 बकरी पालन योजना, सम्मुनत योजना, नन्दीशाला योजना, बैक यार्ड कुक्कुट पालन योजना, कड़क नाथ प्रदाय योजना, मैत्री ,गौसेवक योजना इत्यादि की जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत 06 गौशालाओं क्रमश: गौशाला रिड्डी, जनावरखेड़ा , बाघडोंगरी, चिखली, बम्होड़ी एवं घूरवाड़ा में मोटर चालित चाप कटर प्रदाय के प्रकरण तैयार किये गए। गौशाला रिड्डी में बैकवार्ड कुक्कुट योजना अंतर्गत 25 सामान्य तथा 10 अनुसूचित जनजाति के प्रकरण तैयार करने हेतु स्व सहायता समूह के सदस्यों से सहमति प्राप्त की गई तथा इसी प्रकार गौशाला रिड्डी, जनावरखेड़ा एवं माहुलपानी से क्रमशः 2,1 एवं 1 प्रकरण तैयार करने हेतु सहमति ली गई।
-पशुपालन विभाग एवं म0 प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन सिवनी के कंवर्जेश से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों के पशु/पक्षियों के आवास हेतु एन0जी0ओ0/मनरेगा से सहायता की संभावना पर विचार विमर्श किया गया। -मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत संचालित गौशालाओं में गौशाला की क्षमता अनुसार 40% दुधारू पशुओं को रखे जाने हेतु स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रेरित किया गया। -गौशाला को चारागाह हेतु आबंटित भूमि पर चारागाह विकास हेतु रुपरेखा की तैयारी शुरू की गई। -गौशाला संचालन कर्ता स्व सहायता समूह को पूर्ण गौवंश क्षमता के साथ गौशाला संचालन हेतु प्रेरित किया गया। -पंचगव्य से उत्पाद बनाने की कार्ययोजना हेतु स्व सहायता समूह की सदस्यों को प्रेरित किया गया।
- कार्यक्रम के अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अमले के द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर लगाकर पशुओं का उपचार तथा टीकाकरण किया गया। - -उपस्थित जनों के द्वारा गौपूजन कर गौभंडारा का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम की स्मृति में पौधरोपण भी किया गया। गौरक्षा संकल्प वर्ष अंतर्गत दिनांक 29/06/2024 को आषाढ कृष्ण पक्ष अष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सिवनी की समस्त गौशालाओं में पशुपालन विभाग के स्थानीय मैदानी अमले के साथ साथ म0प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन सिवनी के विकास खंड/कलस्टर स्तरीय पदाधिकारिगण भी उपस्थित रहे एवं उक्त कार्यक्रम की मानिटरिंग जिला स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारी डॉ. मनीष कुमार शेन्डे सहायक संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिवनी के द्वारा की गई ।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.