छत्तीसगढ़ सरकार मे भाजपा नेता डॉ मिर्जा जैसे योग्य व्यक्ति को जवाबदारी देने से पार्टी को मिलेगा लाभ
छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट
छुरिया ;-छत्तीसगढ़ मे जब भी भाजपा प्रदेश मे सरकार रही तब दूसरे अन्य पार्टी केअपेक्षा मुस्लिमों को पद व सम्मान अधिक दिया ये अलग बात है राजनीति मे मुस्लिम समुदाय को भाजपा विरोधी आका जाता है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है केन्द्र से लेकर राज्य तक मुस्लिम नेता मंत्री से लेकर संगठन के पदो मे रहकर पार्टी के लिए बखूबी कार्य किया है वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार से आगे आयोग निगम मंडल का गठन होना है मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों की मांग है वे मुस्लिम समुदाय व भाजपा के बीच के दूरी कम करने कवर्धा निवासी डाॅ मिर्जा जो एक लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी मे विभिन्न पदो मे रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए है इनके बारे मे बताया जाता वे पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिह के विश्वासपात्र नेताओं मे से एक है डाॅ मिर्जा पेशे से डाक्टर व मिडिया मे जिला पत्रकार संघ के संरक्षक व राजनांदगांव संभाग अध्यक्ष पद पर है उनका सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व है समाज के साथ अन्य समाज मे भी इनका खासा प्रभाव है।
राजनीति के जानकारों और क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं का मत है वर्तमान छत्तीसगढ़ मे भाजपा का सरकार है मुख्यमंत्री चाहे तो डाक्टर मिर्जा जैसे काबिल नेता को किसी महत्वपूर्ण पद मे स्थान देकर छत्तीसगढ़ की राजनीति मे मुस्लिम समुदाय को भाजपा से जोड़ने का एक अच्छा पहल होगा और प्रदेश मे इस समुदाय मे भाजपा के प्रति विश्वास व जुड़ाव पैदा होगा जो भविष्य मे भाजपा के लिए राजनीतिक मे फायदेमंद साबित होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.