पिथौरा विकासखंड के ग्राम 18 गुड़ी में प्रवेश उत्सव मनाया गया। अनुशासन विद्यार्थी जीवन के लिए सबसे बड़ी पूंजी (प्रधान पाठक एम के साहू सर)
पिथौरा विकासखंड के समीप ग्राम 18 गुड़ी में उच्च प्राथमिक शाला में प्रवेश उत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान शाला विकास समिति समग्र शिक्षा के अध्यक्ष भुवनलाल सेन एवं पूर्व अध्यक्ष रामलाल ध्रुव एवं अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान पाठक एमके साहू थे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चन किया गया तथा अतिथियों का स्वागत विद्यालय के परिवार के द्वारा किया गया पूजन के पश्चात कक्षा छठवीं में जो नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक शाला गणेश एवं मिठाई प्रदान कर स्वागत किया गया प्रधान पाठक एमके साहू ने अपने उद्बोधन में शाला के अनुशासन तथा पढ़ाई में बेहतर सुधार हेतु पालकों के सहयोग पर जोर दिया एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष ने विद्यालय के स्तर को ऊंचा उठाने तथा स्कूल के कार्यक्रम के उपलब्धियां पर जोर दिया नव नियुक्त अध्यक्ष भूवन लाल सेन ने अपने उद्बोधन में विद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही और बच्चों को हर दिन विद्यालय आने को कहा इस विद्यालय की खास बात यह रहा है कि पूर्व महासमुंद कलेक्टर संगीता ने इस विद्यालय के दौरा कर प्रशंसा की थी और उसे समय के एसडीएम रहे उन्हें निर्देशित किया था कि इस विद्यालय के कार्यक्रम का सिडी बनाकर प्रस्तुत करें यह विद्यालय पिथोरा ब्लॉक ही नहीं वरन् महासमुंद जिले में एक अच्छे विद्यालय के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती एस मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संदेश वचन का पठन किया। इस कार्यक्रम में गांव के प्रमुख लोग बच्चे एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.