कलेक्टर ने सहानुभूतिपूर्वक सुनी आमजनों की समस्याएं, दिये आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश
कलेक्टर जनदर्शन में 23 आवेदन प्राप्त हुए
मोहला 2 जुलाई 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारी के साथ जिले के विभिन्न अंचलों से आए आमजनों से भेंटकर उनकी समस्याओं, मांगों और शिकायतों को सहानुभूति पूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों से कहा कि दूर दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को सुनें। साथ ही साथ उनकी समस्या से निजात दिलाने में गंभीरता का परिचय भी दें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 23 आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन पंजीयन करने के साथ ही संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर जनदर्शन में आये मानपुर वि.ख. के ग्राम जबकसा निवासी श्री अर्जुन सिंह जाड़े ने अपने पुत्र भविष्य कुमार जाड़े को कक्षा 11वीं में स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम स्कूल मानपुर में प्रवेश दिलाने संबंधित आवेदन प्रेषित किया है। इसी प्रकार मोहला वार्ड नं. 03 के समस्त वार्डवासी ने अपने समस्या से अवगत कराते हुए वार्ड में स्थित मटन मार्केट को दुसरे जगह स्थानांतरण करने के संबंध में आवेदन दिया। खडग़ांव निवासी श्रीमती बृज बाई ने अवैध अतिक्रमण व निर्माण रोकने के संबंध में आवेदन दिये। इसी प्रकार ग्राम कन्दाड़ी के समस्त ग्रामवासी ने अपने समस्या की ओर ध्यान अकर्षित करते हुए गांव में शा.हायर सेकण्री स्कूल कंदाडी के लिए भवन निर्माण हेतु आवेदन दिये हैं। इसी प्रकार ग्राम मुरझर निवासी श्री फुलसिंग मरकाम ने सोलर पम्प की सुधार करने के संबंध में आवेदन दिया साथ ही जल्द निराकरण की मांग की हैं। इसी प्रकार जिले के सभी क्षेत्रों से आये आवेदनकर्ताओं ने अपने समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रेषित किये हैं।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.