मोहला के गंर्धर्व सामाज के भवन मे हुई भाजपा के लोकसभाचुनाव की समीक्षा बैठक...
संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी,लोक सभा के सहसंयोजक दिनेश गांधी,जिला प्रभारी कोमल जंघेल,पूर्वविधायक संसदीय सचिव संजीव शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष मदन साहु, रविन्द्र वैष्णव,जिला महामंत्री दिलीप वर्मी,नम्रता सिंह ने भारतमाता ,पं.दीनदयालउपाध्याय
,श्यामा प्रसाद मुकर्जी केछाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभांरभ किया। अतिथियो का स्वागत किया गया।
बैठक को मदन साहु ने संबोधित करते हुये कहा कि ,लोकसभा के चुनाव मे मिली हार से कार्यक्रताओ को सबक लेकर आने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव मे इस क्षेत्र मे भाजपा जीते । जिला भाजपा संगठन मे होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
संजीव शाह ने कहा कि धूर नक्सली क्षेत्र बस्तर मे भाजपा जीत सकती है ,यहां पर परिणाम निराशा जनक रहा, जो चिन्ताजनक है। कहां कैसे और क्या कमी रह गई। मिलकर सभी साथ चले,उठें प्रयास करे। पार्टीकी स्थिति को मजबूत करे।
दिनेश गांधी ने कहा कि,उन दिनो की याद करे जब इस क्षेत्र से सुरेश ठाकुर व संजीवशाह जी ने दो बार चुनाव जीतकर भाजपा का परचम लहराया है,आपसी मतभेद भुलाकर ,तेरा मेरा न कर समपर्ण भाव से पार्टी को मजबूत करे,आने वाले सभी चुनाव मे सफलता मिलेगी।
कोमल जंघेल जी ने कहा कि,जिले के प्रभारी कार्यकाल के दौरान संगठन से लेकर सभी कार्यक्रताओ से पूरीतरह से परिचित हूं,चुनाव मे विपरीत परिणाम मिली लेकिन आपको मायूस होने कीआवश्यकता नहीं है,क्षेत्र मे कार्य करते करते रहे। आप सभी की मेहनत रंग लायेगी।
बैठक को मुख्यआतिथी भुपेन्द्र सवन्नी ने संबोधित करते हुये
कहा कि, चुनाव मे हार जीत लगा रहता है,हर सफलता व असफलता से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। जिले व मंडलमेहुयेयोगदिवस,बलिदान दिवस,आपातकाल,मन की बात,एक पेड मां के नाम,व हार जीत केअन्तर का कारण व अन्य विषय को लेकर जानकारी ली।
बैठक का संचालन दिलीप वर्मा वआभार प्रर्दशन नम्रता सिंह ने किया। इसअवसर पर जिले व मंडल के पदाधिकारी, युवा, महिला,बुथ , शक्तिकेन्द्र के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.