आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों व सायबर सेल महासमुन्द की टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेटोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने वाले एवं मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।दिनांक 21.07.2024 को आरोपी राजू कलेत पिता श्रीमत कलेत उम्र 32 साल साकिन सिंघोडा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु नाला किनारे ग्राम सिंघोडा में रखे पाये जाने से आरोपी के कब्जे से कुल 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त कर थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.