राजनांदगांव
पावर कम्पनी के अधिकारी ने मनाया अपना अनोखा जन्मदिन, पीपल का पौधा लगाया
अनुकरणीय पहल की हो रही तारीफ
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के डोंगरगांव के कार्यपालन अभियंता पीसी साहू ने अपनी माताश्री की याद में अपने जन्मदिन पर कार्यालय परिसर में समस्त स्टाफ की उपस्थिति में पीपल के पौधे का रोपण कर पूजा अर्चना की। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम विष्णुदेव साय ने भी मां के नाम के एक पेड अभियान की शुरूआत कर प्रदेश के समस्त नागरिको से पौधारोपण की अपील की है। इस अवसर पर श्री साहू ने पीपल के पौधे का वृक्ष बनने तक रखरखाव करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर विभाग के मातहत अधिकारी कर्मचारियो ने भी उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए पौधारोपण की तारीफ करते बताया कि हमारे साहब की जितनी तारीफ की जाय कम है। हम सबके सुख दुख मे शामिल होने के साथ डिवीजन की जनता के लिये उन्होने हमेशा आगे बढकर समस्या का निदान करने मे कोई कसर नही छोडी है।
उक्त अवसर पर श्री साहू ने मां की याद में पीपल पौधा का रोपण कर बताया कि पीपल ही एक ऐसा वृक्ष होता है जो 24 घंटे प्राण वायु ऑक्सीजन देता है। इस वृक्ष का बड़ा आध्यात्मिक महत्व भी है। इस पेड की जड ,छाया सभी का अपना एक महत्व है।श्रीमद् भागवत गीता सहित अन्य पुराणो मे इसका महत्व है। सनातन धर्म में इसकी पूजा इसी कारण से की जाती है । श्री साहू की पहचान विधुत विभाग मे अच्छे कर्मठ, कुशल अधिकारी के रुप मे रही है और राज्य स्तर पर उन्हे विभागीय पुस्स्कार भी मिल चुका है।उनके इस कार्य को लेकर उनको मोबायल पर इस अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए डोगरगांव के युवा, राजनीतिज्ञ व अन्य सराहना कर स्वयं पौधारोपण के लिये संकल्प ले रहे है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.