Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 21, 2024

एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया का सेमिनार बसना मे सम्पन्न

 एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया का सेमिनार बसना मे सम्पन्न




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 



एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया कृषि दवा निर्माण कम्पनी का एक दिवसीय सेमिनार बसना बस स्टैंड स्थित चिन्टू वीरे द रैस्टोरेंट मे सम्पन्न हुआ । 

कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक प्रतिनिधि शीत गुप्ता,पूर्व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आनंदविलास दास,पत्रकार सेवकदास दीवान,अभय धृतलहरे, ॠषिकेशन दास, मनहरण सोनवानी, शंकर लहरे उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों को एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया कम्पनी के अधिकारियों द्वारा शाल,अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

 अतिथियों ने शानदार परफार्मेन्स के साथ सातवें वर्ष के पायदान पर कम्पनी के उत्पाद के स्तेमाल से किसानों को हो रहे फायदे पर विस्तृत  चर्चा परिचर्चा के साथ

 एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया ग्रुप   को शुभकामनाएँ दिये।

पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी आनंदविलास दास ने बताया कि, 

 इसकी गुणवत्ता के चलते बाजार मे काफी मांग देखी जा रही है ।

एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया मूलतः भारतीय उत्पाद है ,जो देश के नामचीन व प्रख्यात कृषि वैज्ञानिकों की वर्षों के अनुसंधान पश्चात नई तकनीक के साथ,  देश की जलवायु , मिट्टी और परिवर्तनशील मौसम के मद्देनजर सभी फसलों की कारगर सुरक्षा, उर्वरा क्षमता,मिट्टी की सांद्रता बनाये रखते हुए, प्रतिरोधक क्षमता, फसलों के सभी प्रकार के रोगों पर प्रभावी व त्वरित असरकारी , उन्नत फसल उत्पादन को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

वहीं विधायक प्रतिनिधि शीत गुप्ता ने कहा कि,एक्सल क्राॅप केमिकल्स इंडिया के  सभी (दवा)उत्पाद मार्केट मे सबसे अधिक असरकारक एवं फास्ट एक्शन के साथ परिणाम देने वाला किसानो और अन्नदाता भाईयों का सच्चा साथी साबित हो रहा है। सबसे बडी बात है,इन दवाओं का क्रेज मार्केट में सबसे  बेहतर है और अन्य दवाओं के मुकाबले बेहतर सर्व सुलभ और सस्ती भी है।


 क्षेत्रीय अधिकारी गिरीश निषाद ने बताया कि हमारी कम्पनी किसानों के हित व संवर्धन को ध्यान में रखकर सतत् अनुसंधान करते हुए फसल की उचित देखभाल और जरूरत के मुताबिक अच्छा से अच्छा फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है,ताकि किसान समृद्ध हो सके।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को कार्यक्रम के अधिकारी गिरीश निषाद एवं कोआर्डीनेटर सुनील जैन बसना द्वारा प्रतीक भेट किया गया ।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक उन्नत कृषि से जुड़े किसान एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार प्रदर्शन क्षेत्रीय कोआर्डीनेटर सुनील जैन बसना द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad