नगर पंचायत पिथौरा में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा वार्ड वार जन समस्या निवारण शिविर पखवाड़ा।
पिथौरा छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने प्रत्येक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जन समस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम आदमी की समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल की है, इसी श्रृंखला में महासमुंद जिले के आईएएस कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेकर जिले के सभी निकाय एवं जनपद अधिकारियों को जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए थे, इसी श्रृंखला में कार्यालय नगर पंचायत पिथौरा जिला महासमुंद के मुख्य नगर पंचायत के अधिकारी द्वारा नगर पंचायत के हर वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े आसानी से उन्हीं के वार्डों में जन समस्या का निवारण किया जाए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से हर एक की समस्या का निवारण उन्हीं के वार्डों में किया जाए। पिथौरा नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्माराम यादव एवं नगर पंचायत के सीएमओ के द्वारा जन समस्या निवारण शिविर लगाया प्रत्येक वार्ड में लगाया लगाए जाने की जानकारी आम जनता को मुनादी करके बता भी दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.