Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 27, 2024

एसपी विजय अग्रवाल ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूलों में दी महत्वपूर्ण जानकारियां

 एसपी विजय अग्रवाल ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूलों में दी महत्वपूर्ण जानकारियां



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - जिला पुलिस द्वारा आज जिले के प्रत्येक थाना , चौकी में स्थित कुल 101 स्कूल , कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस की अलग - अलग टीमें क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्कूल , कॉलेज आदि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। संपूर्ण जिले में 02 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , 03 उप पुलिस अधीक्षक , 12 निरीक्षक , 03 उपनिरीक्षक , 14 सहायक उप निरीक्षक , 29 प्रधान आरक्षक , 36 आरक्षक एवं 01 महिला आरक्षक सहित 100 की संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसेड़ा एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल बलौदाबाजार में स्वयं उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत उक्त विषयों पर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को नये कानून के विषय के बारे में जानकारी दिया गया , जिसमें पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि 01 जुलाई 2024 को भारत में तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया गया है। बच्चों को नये कानून में प्रक्रिया , अधिनियम , प्रथम सूचना दर्ज करने के तरीकों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध , बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के संबंध में भी बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। स्कूली बच्चों को गुड टच बैड टच , बाल एवं महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर नव एवं सभ्य समाज के सृजन में स्कूली बच्चों के अहम योगदान के बारे में बतलाया गया। बच्चों में प्रारंभ से एवं स्कूल के समय से ही यातायात नियमों की जानकारी होना एवं नियमों का पालन करने की भावना होना अत्यंत आवश्यक है , इसके लिये जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा यह बताया गया कि सुरक्षित परिवहन के लिये आखिर यातायात नियमों का पालन करना कितना आवश्यक है , स्कूली बच्चे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने पालकों एवं रिश्तेदारों को भी सदैव नियमों का करने हेतु समझाइस दें। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में सभी स्कूल के बच्चे पुलिस को अपने बीच पाकर अत्यंत खुश एवं प्रसन्न हुये। साथ ही उन्होंने कैरियर गाइडेंस , पुलिस के काम करने के तरीकों आदि के संबंध में भरपूर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट किया। कई बच्चों द्वारा बड़े होकर पुलिस एवं सेना में भर्ती होने की इच्छा प्रकट कर इसके संबंध में आवश्यक जानकारी पूछा गया , जिसमें उपस्थित पुलिस टीम द्वारा बहुत ही सहजता पूर्वक उनके प्रश्नों का जवाब देते हुये बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। पुलिस टीम द्वारा इसके पूर्व में  21 जुलाई को भी जिले में एक साथ एक ही दिन में 103 स्कूल , कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad