Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 27, 2024

"सूर्यांश प्रांगण में भूमिपूजन एवं वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ 28 जुलाई को" "जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप करेंगे शैक्षणिक भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास" "मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत करेंगे वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ"

 "सूर्यांश प्रांगण में भूमिपूजन एवं वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ 28 जुलाई को"




"जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप करेंगे शैक्षणिक भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास"


"मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत करेंगे वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ" 


 जांजगीर:-  सूर्यांश प्रांगण सिवनी नैला में 28 जुलाई रविवार को विधायक निधि एवं जिला खनिज मद से स्वीकृत नवीन शैक्षणिक भवनों का भूमि पूजन जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं समिति के संरक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। भूमि पूजन के पश्चात सूर्यांश वृहद वृक्षारोपण एवं विशेष मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ विधायक व्यास कश्यप एवं अतिथियों के द्वारा किया जाएगा।


      सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी में जनवरी से चल रहे पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण एवं ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के समापन के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विज्ञापित विभिन्न पदों की अग्रिम तैयारियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ भी किया जा रहा है जिसमें प्रतिभागी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा एवं व्यापम सहित विभिन्न प्रकार के विज्ञापित अन्य पदों की तैयारियां कर सकेंगे।


      उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि 28 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे शैक्षणिक भवन का भूमिपूजन होगा। विधायक निधि एवं जिला खनिज मद से स्वीकृत नवीन शैक्षणिक भवन के भूमि पूजन के पश्चात सूर्यांश वृहद वृक्षारोपण के तहत पौधारोपण किया जाएगा जिसमें "मां के नाम एक पेड़ अभियान" के तहत पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा समिति के संरक्षकों एवं अतिथियों के द्वारा सूर्यांश प्रांगण में अपने प्रियजनों की स्मृति में भी पौधारोपण किया जाएगा। भूमिपूजन और पौधारोपण के पश्चात विशेष नि: शुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ होगा जिसमें अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी सूर्यांश विद्यापीठ में पंजीयन करा सकते हैं।

जांजगीर चांपा से विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad