Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 27, 2024

बल्कर वाहन को चोरी कर बेचने ले जाते दो आरोपी जेल दाखिल

 बल्कर वाहन को चोरी कर बेचने ले जाते दो आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - सीमेंट भरने की बात कहकर बल्कर वाहन को चोरी कर बिक्री करने के लिये बिलासपुर ले जा रहे दो आरोपियों को भाटापारा शहर के नाका नंबर दो के पास वाहन सहित गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                          



                          पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस  26 जुलाई को आरोपियों द्वारा दुर्गा जिप्सम वेंचर्स प्रा.लि.कंपनी बलौदाबाजार के बल्कर वाहन में सीमेंट भरने रिसदा जा रहे हैं कहकर लेकर चले गये और रिसदा ना पहुंचकर चोरी की नियत से वाहन को दोनो आरोपियों द्वारा मालिक के बिना जानकारी के चोरी कर बेचने के लिये बिलासपुर ले जाया जा रहा था। प्रार्थी मिथुन मैनेजर द्वारा वाहन अब तक लोड क्यों नही हुआ कहकर पता किया गया , तो वाहन के संबंध में कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद न्यु विस्टा लि. सीमेंट कंम्पनी रिसदा मे पता करने पर वहां पर भी वाहन लोड होने संयंत्र नहीं आना बताया गया। प्रार्थी की लिखित शिकायत कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 493/2024 धारा 303(2) , 3(5) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली से प्रधान आरक्षक संतराम बंजारे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को चोरी के वाहन सहित भाटापारा शहर के नाका न.02 के पास पकड़ा  गया। जिनके कब्जे से चोरी का वाहन बल्कर क्रमांक सीजी 22 वाय -9239 कीमती तीस  लाख को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध जांच विवेचना , गवाहों के कथन एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर अपराध सबुत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने  दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 


गिरफ्तार आरोपियों के नाम -


छोटेलाल उम्र 48 वर्ष निवासी बारी पोस्ट बम्हनी थाना चोरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश और

सुजित उम्र 32 वर्ष निवासी बरवाही थाना चोरहट जिला सीधी  मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad