मां परमेश्वरी देवी पुराण कथा संगीतमय 9 जुलाई 2024 पांच दिवसीय महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
कथावाचक का पहली कथा भगवान श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह में मां की महिमा का गुणगान देवी कथा पहली बार हुआ और कथावाचक ने मातारानी के भक्तों का मन मोह लिया
फिर एक बार बहुत जल्द पांडादाह में मां परमेश्वरी पुराण करने के लिए देवांगन समाज के अलावा अन्य समाज भी भरपूर सहयोग देंगे तन-मन-धन से तैयारी में लग गए हैं अभी से
माता के दरबार चंद्रहासिनी चंद्रपुर-कथावाचक श्री छोटू देवांगन जी मां परमेश्वरी पुराण में चढ़े हुए चढ़ोतरी को सभी भक्तों को आशीर्वाद स्वरुप दें दिये और चढ़े हुए पैसे को गौशाला में गौमाता की सेवा के लिए देने का संकल्प पहली बार ऐसे कथावाचक देखने को मिला
मां की कथा करवाने वाले कथा का व्यवस्था किया और कथा कहने वाले चढ़ोतरी दान को ही लुटा दिया और लूट लिया मां के भक्तों का मन दोनों को भरपूर प्रेम दुलार आशीर्वाद मिल रहा है
भव्य कलश शोभायात्रा से लेकर मां की विदाई तक दूर-दूर से भक्त कथा का रसपान करने रोजाना पहुंचे अपने-अपने मनोकामनाओं के साथ
मां परमेश्वरी के प्रगट की कथा मां ने अपने अंग के मैल से सर्वप्रथम दीपचंद देवांगन की उत्पत्ति की और माता हरिणी की भी उत्तपत्ति की और दोनों की गन्धर्व विवाह संपन्न कराया फिर वन्स बढ़े गोत्र बने, देवांगन समाज हर युग में देवांगन जन्म लिए है फिर पीढ़ी पूजा की दिवालय स्थापना बड़की मझली छोटकी माता की कथा कथावाचक श्री छोटू देवांगन जी कथा के माध्यम से माता के भक्तों को रसपान कराया गया
रिपोर्ट -संजू महाजन
लोकेशन -जिला-केसीजी
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह में मां परमेश्वरी देवी पुराण कथा संगीतमय पांच दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम जोर-शोर के साथ हुआ,देवांगन समाज के कुल ईष्ट देवी मां परमेश्वरी देवी पुराण कथा,
9 जुलाई प्रथम दिन मां के भक्तों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई सभी मंदिर देवाला में पूजा अर्चना देवी देवताओं को आमंत्रण कर आमनेर नदी से कलश में गंगाजल लेकर कथा स्थल में पहुंचकर मां की प्रतिमा का स्थापना पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ हुआ,
भगवती आदिशक्ति जगत जननी मां परमेश्वरी प्रगट की कथा से लेकर माता परमेश्वरी के अंग के मैल से उत्पत्ति संतान देवांगन समाज के सर्वप्रथम देवांगन और हमारे भगवान श्री दीपचंद-माता हरिणी का उत्पत्ति कथा, विवाह कथा, गोत्र की कथा, देवांगन समाज हर युग में रहे हैं कथा के माध्यम से बताया गया और गुरुवर श्री मुरलीधर देवांगन जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना-हवन कराया गया
आदिशक्ति जगत जननी मां परमेश्वरी देवी पुराण की कथा संगीतमय को सुनकर देवांगन समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी माता के भक्ति में लीन होकर पांच दिवसीय कथा का रसपान किया और मां के भक्ति में झूम उठे मां भगवती आदिशक्ति जगत जननी मां परमेश्वरी की एक झलक दर्शन आशीर्वाद लेने दूर-दूर से मां के भक्त भक्ति भाव से कथा सुने पहुंचे, कथावाचक के पूरे टीम ने भक्तों की मन मोह लिया बहुत जल्द फिर पांडादाह में दोबारा मां की महिमा का गुणगान भव्य आयोजन की अभी से जोरो-सोरों के साथ करने के लिए तैयारी में लग गए हैं
पांच दिवसीय महोत्सव भव्य आयोजन कथा बड़े धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम महोत्सव को सफल बनाने एवं सहयोग देने के लिए आप सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित-भगवती आदिशक्ति जगत जननी मां परमेश्वरी संतान- संजू देवांगन(महाजन) मुझसे वा मेरे पूरे परिवार की ओर से जाने अनजाने में किसी भी प्रकार की कोई गलती हुआ हो तो अपना परिवार जानकर हम सभी को क्षमा कर देना हूं🙏 मैं क्षमा मांगता हूं





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.