मोहला, दिनांक 01/07/2024
कंदाड़ी में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
नव प्रवेशी बच्चों को दिया गया पुस्तक व गणवेश
मोहला , संकुल केंद्र कंदाड़ी मे दिनांक 01/07/2024 को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हाईस्कूल कंदाड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को निशुल्क गणवेश व पाठयपुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य आर के अम्बादे ने बच्चों एवम पालकों को विभिन्न जानकारियां दी।
संकुल समन्वयक केवल साहू ने अपने उद्बोधन में बच्चों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में बताया जैसे जवाहर नवोदय, प्रयास एवम एकलव्य जैसे संस्था में प्रवेश परीक्षा, एनएमएमसीई की तैयारी आदि, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे शामिल हो और सफल हो। साथ ही वर्तमान में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षर की पहचान करना और उन्हें साक्षर करने पर बात की।
इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य आर के अम्बादे, संकुल समन्वयक केवल साहू , अतिथि रूपसिंह घोरारे, शिक्षक मनोज देशमुख, टेपसिंह यादव, चेतन भंडारी, त्रिशंकु वर्मा, राकेश कुमार, बसंती जामड़े, सुनीभा यादव, अशोक ठाकुर, संकुल के समस्त शिक्षक, बच्चे एवम पालक उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.