Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 1, 2024

विकासखंड मोहला के अंतर्गत संकुल कुल्हारदोह के प्राथमिक शाला झेलुकपारा मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

मोहला।






 विकासखंड मोहला के अंतर्गत संकुल कुल्हारदोह के प्राथमिक शाला झेलुकपारा मे  शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया साथ ही शाला प्रबंधन व विकास समिति द्वारा न्योता भोज करवाया गया। जिसमें सरस्वती माता की पूजा  अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  जिसमे सभी नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। सभी बच्चों को गणवेश व पाठ्यपुस्तक देकर प्रोत्साहित किया गया । शाला के उत्कृष्ट बच्चों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि संत राम कोरेटी संकुल समन्वयक दीपक राजपूत, प्रधान पाठक मोहन लाल साहू , पंचू कोरेटी , व्यास नारायण घावडे, राम चंद मंचासीन रहे। सभी अतिथियों द्वारा नियमित शाला आने के साथ शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। पालक बालक व शिक्षक के आपसी सामंजस्य से शिक्षा के स्तर बढ़ाने हेतु फोकस किया गया।  

          संकुल समन्वयक दीपक राजपूत ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पढ़ाई के महत्व को बताया गया। सभी पालकों को बच्चों के गृह कार्य, साफ सफाई, नियमित शाला व प्रतिमाह बैठक मे आने का आग्रह किया। जिससे हम बच्चों के स्तर को बढ़ाने मे प्रयास कर सके। शाला प्रवेश उत्सव मे महिला स्व. सहायता समूह के सदस्य , शाला प्रबंधन व विकास समिति के सदस्य, पालक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad