जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी में नवीन संशोधित कानून लागू
सी एन आई न्यूज सिवनी
जिला सिवनी पुलिस द्वारा नवीन कानूनों पर केंद्रित जन जागरूकता मूलक कार्यक्रम सम्पूर्ण जिले स्तर पर किए आयोजित। जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सिवनी को अगुयाई में पुलिस सभागार में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम।
मध्यप्रदेश पुलिस के जिला सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय संसद द्वारा हाल ही मे नवीन कानूनों भारतीय दण्ड संहिता 1861 के स्थान पर "भारतीय न्याय संहिता" 2023, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के जगह "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता" 2023 इसी तरह "भारतीय साक्ष्य विधान" 1872 के स्थान पर "भारतीय साक्ष्य अधिनियम" 2023 प्रतिस्थापित किए गए, वर्तमान संशोधित कानूनों को जनहित में ध्यान रखते हुए सुविधापूर्ण बनाया गया है, ब्रिटिश कालीन औपनिवेशिक कानून के स्थान पर अब भारतीय कानून के मुताबिक उपनिवेशवाद मुक्त, न्याय केंद्रित, समान व्यवहार मूलक, संवैधानिक मूल भावना आधारित,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी प्रदाता, मानवाधिकार हितार्थ, निष्पक्ष दृष्टिकोण केंद्रित बनाए गए हैं, जिसमे आमजन अब किसी भी प्रकार की प्रथम सूचना रिपोर्ट E- FIR यानी संगणक माध्यम से भी कर सकते है, पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी को उसके द्वारा किए गए जुर्म के बाद गिरफ्तारी एवम किसी भी प्रकार की जाती प्रकिया की वीडियोग्राफी कार्यवाही करेगी, सीनियर सिटीजन की रिपोर्ट मौके पर जाकर लिखेगी, पूर्व कानूनों की तुलना में नवीन संशोधित कानूनो में धाराओं का क्रम भी परिवर्तित किया गया है, इन्ही नवीन कानूनों को वर्तमान में बीती रात्रि 12 बजे के पश्चात से यानी 1 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक साथ लागू कर दिया गया है।
शासन के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता द्वारा जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गुरुदत्त शर्मा, डीएसपी प्रदीप वाल्मीकि महिला सुरक्षा शाखा जिला सिवनी, एसडीओपी सिवनी सुश्री पूजा पांडे, रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी आदि की उपस्तिथि में आज पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी स्तिथ सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों, कौमी एकता कमेटी ,सृजन समूह,विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं समेत अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा अपनी सक्रिय सहभागिता दी गई, कार्यक्रम की मुख्यातिथि नवागत सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवम नवागत पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता , डीएसपी प्रदीप वाल्मीकि,महिला सुरक्षा शाखा सिवनी द्वारा कार्यक्रम के दौरान जनचेतना मूलक सार गर्भित अधिवक्ता Dr रविंद्र चौधरी द्वारा इस अवसर पर नवीन कानूनों प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया।
नवीन कानूनों पर जागरूकता मूलक इसी तरह के आयोजन जिला पुलिस कप्तान सिवनी श्री सुनील मेहता जी के निर्देश से सम्पूर्ण जिला पुलिस बल सिवनी के विभिन्न थाना स्तर पर किया गया। जिनमे थाना कोतवाली, थाना बंडोल, थाना लखनवाड़ा, थाना डुंडासिवनी, थाना बरघाट, थाना कुरई, थाना अरी, थाना कुरई, थाना केवलारी, थाना कान्हीवाड़ा ,थाना उगली ,थाना लखनादौन, थाना छपारा, थाना धूमा थाना आदेगाँव, थाना घंसौर थाना किंदरई, थाना धनोरा ,महिला थाना, अजाक थाना द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.