रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गुरुपूर्णिमा मनाया गया
खरोरा;--भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज गुरु पूर्णिमा उत्सव गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।इस उत्सव में छात्र छात्राओं द्वारा गुरुवंदना, सरस्वती वंदना ,स्वागत गान की प्रस्तुति के साथ आरंभ हुआ।इस उत्सव में सेवानिवृत्त प्राचार्य,व्याख्याता शिक्षक जिनमें प्रमुख रूप से वाई के शर्मा, आर के वर्मा, आर एस ठाकुर, सीताराम यादव, सुरेश कुमार साहू, बी के देवांगन, चंद्रभूषण धुरंधर सम्मिलित हुए ।अनिल सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से जन्मदिन की बधाई दी गई।समस्त अतिथियों ने गुरुपूर्णिमा पर अपने प्रभावी विचार से छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज,हरीश देवांगन ,शाहिना परवीन व स्टॉफ ने समस्त अतिथियों को शाल श्री फल ,डायरी ,कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाला प्रबन्धन एवम विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, सदस्य सुमित सेन,सचिन अग्रवाल, गुरदीप छाबड़ा, सुनील नायक, चंद्राकर आदि की उपस्थिति में उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनीस सेन , निशिता व अनिल साहू ने किया।आभार पी देवांगन ने किया।अमर बर्मन, योगेंद्र त्रिपाठी ,जगदेव बंजारे,श्वेता शर्मा ,रजनी त्रिपाठी,डोमार यादव, महेंद्र साहू सहित छात्र संघ के समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.