Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 22, 2024

आधुनिक काल में पनिका समाज के गौरव विद्वत साहित्यकार लेखक सतलोकी कुमार दास मानिकपुरी को विनम्र श्रद्धांजलि

आधुनिक काल में पनिका समाज के गौरव विद्वत साहित्यकार लेखक सतलोकी कुमार दास मानिकपुरी को विनम्र श्रद्धांजलि




 रायपुर छत्तीसगढ।आधुनिक काल में पनिका समाज के गौरव विद्वत साहित्यकार लेखक सतलोकी कुमार दास मानिकपुरी ग्राम भैंसा(सकरी),हथबंद विखं सिमगा,जिला_भाटापारा बलौदाबाजार (छग) का आज पुण्य बरसी में महंत वल्लभ दास मानिकपुरी जी भिलाई,महंत जी समेसर आदि के करकमलों से दर्जनों महंत दीवान के सानिध्य में एवम प्रदेश के समाज प्रमुखों में डॉ ललित मानिकपुरी(प्रांतीय अध्यक्ष मानिकपुरी पनिका समाज छग),संतोष दास मानिकपुरी ( जिला अध्यक्ष मापस बेमेतरा),तारण दास मानिकपुरी (जिला सचिव मापस बेमेतरा),भारत दास जी,बीरबल दास ,रमेश दास जी ,मनीष दास लोक कलाकार एवम 




फिल्म टीवी एक्टर उनके अनुज साहेब दास मानिकपुरी मुंबई आदि की गरिमामयी उपस्थिति में चौका आरती संपन्न हुआ।सर्वप्रथम आधुनिक काल में पनिका समाज के तुलसी दास  सतलोकी कुमार दास मानिकपुरी एवम उनके भ्राता सतलोकी प्यारे दास मानिकपुरी की समाधि स्थल में सभी अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।पश्चात चौका आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।





 सतलोकी कुमार दास जी चार भाई थे,जिनमे से सतलोकी प्यारे दास जी अदभुत पेंटर थे,वहीं सबसे छोटे भाई साहेब दास मानिकपुरी  प्रख्यात फिल्म एवम टीवी कलाकार हैं।नामचीन टीवी सीरियलों और फिल्मों के बेजोड़ एक्टर हैं।           सतलोकी कुमार दास मानिकपुरी प्रगतिशील लेखक संघ मुंबई के सदस्य रहे।






आप चिंतनशील विचारक एवम शोधार्थी रहे।आपने मानिक सागर ग्रंथ खंड तथा संत मनिहार दीवान जीवन चरित का काव्य पुस्तक भी लिखे।आपकी कृतियां एवम आपके विचार समाज को चिंतनशील पथ पर अग्रसर रहने की नित प्रेरणा प्रदान करते रहेगी।





वास्तव में आप समाज के गौरव रहे।भले ही आप इस धरा से चले गए किंतु आपकी कृतियां और आध्यात्मिक विचार समाज और जनमानस को प्रेरित करते हुए आलोकित  रहेगी।पुनः कोटिशः अभिनंदन,साहेब बंदगी साहेब.......श्रद्धानवत__ प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छग

सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad