Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 31, 2024

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा


भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा  में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई




खरोरा;-आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयन्ती शाहिना परवीन एवम संगीता नायक के कार्यक्रम संयोजन में मनाई गई। संस्था के प्राचार्य रजनी मिंज ने नमक का दरोगा कहानी पर प्रकाश देते हुए, मुंशी प्रेमचंद जी की जीवन परिचय का विस्तृत जानकारी दिए। व्याख्याता संगीता नायक द्वारा पुस की रात कहानी को बताया। 




शाहिना परवीन ने अपने व्याख्यान में बताया की मुंशी प्रेमचंद जी के सार्थक बातों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, इसीलिए प्रकार योगेंद्र त्रिपाठी व्यायाम शिक्षक द्वारा ईदगाह कहानी पर अपने विचार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि ईदगाह बाल मनोविज्ञान पर आधारित एक कहानी है। जिसका वर्णन लेखक ने बड़ी बारीकी से किया गया है। विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने अपने गीत, कहानी, भाषण के माध्यम से बताया कि प्रेमचंद की कहानियों का सरोकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र रहा है। वे समाज का यथार्थवादी चित्रण भली भांति किया हैं। इस ग्रामीण वातावरण में पले बढ़े मुंशी जी ने जो जीवन जिया, समझा व परखा उसी को प्रस्तुत किया है बताएं। छात्र माही शर्मा 11वीं, डॉली देवांगन 11वीं, चैतन्य साहू 11वीं, मो. सज्जाद 11वीं, खुशबू साहू 11वीं, हितेश देवांगन 11वीं, अभ्युदय देवांगन 11वीं, हेमलता साहू 11वीं, भाग्यश्री टंडन 11वीं, अंजली वर्मा 11वीं, मनीषा निषाद 11वीं, नीलम डहरिया 9वीं, नौहिद खान 9वीं, अंजली यादव 9वीं, आंचल 9वीं, देविका देवांगन 9वीं, भावना निषाद 9वीं आदि ने भाषण ,कहानी, के जरिए से विभिन्न प्रस्तुती दिए। कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक ,योगेंद्र त्रिपाठी, समस्त स्टॉफ एवम छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad