Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 5, 2024

एसपी विजय अग्रवाल ने ली फिंगरप्रिंट कार्य में दक्ष पुलिस कर्मचारियों की बैठक

 एसपी विजय अग्रवाल ने ली फिंगरप्रिंट कार्य में दक्ष पुलिस कर्मचारियों की बैठक




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - नेशनल क्राईम रिकॉर्ड  ब्यूरो एवं पुलिस मुख्यालय छग रायपुर द्वारा क्रिमिनल प्रोसिजर आफ आइडेंटिफिकेशन एक्ट 2022 के अनुसार समस्त धाराओं में दर्ज अपराधों में गिरफ्तार/संदेही/ निगरानी/गुंडा बदमाशों/अज्ञात मृतकों की नियमानुसार फिंगर प्रिंट स्लिप्स तैयार कर जिला मुख्यालय में ही नेशनल आटोमेटिक फिंगरप्रिंट आईडेन्टिफिकेशन सिस्टम अथवा नेफिस सिस्टम में स्थापित लाईव स्केनर की मदद से व्यक्ति के सीधे ऑनलाइन प्रिंट तैयार कर सर्च हेतु सबमिट करने हेतु समस्त पुलिस इकाईयों को निर्देशित किया गया है। तत्संबंध में आज पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में समस्त थाना एवं चौकी में फिंगरप्रिंट कार्य में दक्ष पुलिस कर्मचारियों का बैठक लिया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि थाना / चौकी में दर्ज किसी भी मामले में व्यक्ति का फिंगरप्रिंट लेना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। फिंगरप्रिंट की उपलब्धता से आरोपी की पहचान करने एवं उसे पकड़ने में आसानी होती है। साथ ही आरोपी को सजा दिलाने में भी फिंगरप्रिंट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही अज्ञात मृतकों की पताशाजी एवं पहचान कार्यवाही में भी फिंगरप्रिंट का अपना एक अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है , इसलिये फिंगरप्रिंट संबंधित समस्त कार्य को अत्यंत गंभीरता एवं तन्मयता पूर्वक आप सभी को संपादित करना है। किसी भी आरोपी का फिंगरप्रिंट उपलब्ध होने से , उसे देश के किसी भी राज्य में स्थित थाना/चौकी में उपलब्ध फिंगरप्रिंट से मिलान कर संबंधित आरोपी की पहचान की जा सकती है। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा फिंगरप्रिंट सर्च स्लिप्स तैयार करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आरक्षक कमलेश मरावी को उसकी सेवा पुस्तिका में 200 रूपये नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया। आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में गिरफ्तार आरोपियों का फिंगरप्रिंट सर्च स्लिप तैयार कर , नेफिस अपलोड की जानकारी निम्न अनुसार है - जिसमें गिरफ्तार आरोपियों में वर्ष  2022 में 782 , वर्ष 2023 में 3502 एवं वर्ष 2024 में अब तक 2907 गिरफ्तार आरोपियों का फिंगर प्रिंट लेकर सर्च स्लिप्स अपलोड किया जा चुका है। इस दौरान बैठक में राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक , प्रधान आरक्षक तुलेश चंद्रवंशी प्रभारी डीसीआरबी सहित जिले के समस्त थाना/चौकी में पदस्थ फिंगरप्रिंट कार्य करने वाले चालीस पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad