राजनांदगांव
माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय द्वारा त्रिनेत्र योजना एवं ट्रैफिक सिग्नल का लिया गया जायजा।
श्री संतोष पाण्डेय सांसद, संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव द्वारा अपने राजनांदगांव भ्रमण के दौरान राजनांदगांव शहर में त्रिनेत्र योजना अंतर्गत लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे व पुराने एवं नये निर्माणाधीन सी.सी.टी.व्ही कन्ट्रोल रूम का किया जायजा।
सांसद महोदय श्री संतोष पाण्डेय द्वारा शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु लगे नये ट्रैफिक सिग्नल का भी किया गया निरीक्षण।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एस.पी. श्री मोहित गर्ग द्वारा सांसद महोदय को त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया।
श्री संतोष पाण्डेय जी को ब्रोसर भेट कर त्रिनेत्र योजना का दिया गया बेयोरा।
राजनांदगांव शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर में लगाये जायेंगे 385 सी.सी.टी.व्ही. नये कैमरा।
शहर में अत्याधुनिक ए.एन.पी.आर. कैमरा 25 नग, व्हेरीफोकल कैमरा 300 नग, पी.टी.जेड. कैमरा 10 नग एवं 80मीटर फोकस कैमरा 50 नग लगना तय किया गया है।
सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के माध्यम से पब्लिक एनाउन्समेंट सिस्टम लगाया गया है।
त्रिनेत्र योजना राजनांदगांव की है तीसरी ऑख।
त्रिनेत्र योजना अंतर्गत शहर के व्यापारियों, समाज सेवेयों, आमजन के सहयोग से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के पहल पर राजनांदगांव शहर में लगाया जायेगा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा।
इन्ट्रीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम बनेगा जिसमें सारे सी.सी.टी.व्ही कैमरों को मोनिटर किया जा सकेगा एवं डायल-112 भी इसके साथ कनेक्ट किया जायेगा।
सी.सी.टी.व्ही कन्ट्रोल रूम में स्थापित नवीन सर्वर में 1000 कैमरा जोड़ने की क्षमता होगी।
सी.सी.टी.व्ही कैमरा की मदद् से वाहनों का किया जा सकेगा पहचान अब नम्बर प्लेट भी होगा डिटेक्ट।
त्रिनेत्र योजना से पुलिस को अपराध रोकने/पकड़ने में सफलता की संख्या बढ़ेगी।
त्रिनेत्र योजना अंतर्गत कैमरा लगाने वाले कंपनी द्वारा 02 साल की वारंटी एवं 05 साल का सर्विस कुल 07 साल तक मुफ्त सर्विस प्राप्त होगी।
यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने हेतु शहर के मुख्य चौक-चौराहों में लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल।
राजनांदगांव शहर में लगे थे 03 ट्रेफिक सिग्नल अब 07 मुख्य चौक में लगाया गया है नया ट्रैफिक सिग्नल जिससे होगा ट्रेफिक कन्ट्रोल।
त्रिनेत्र देश का ऐसा पहला प्रोजेक्ट है जो बिना किसी शासकीय मद के केवल जन सहयोग से शहर में लगभग 01 करोड़ रूपये खर्च कर सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाया जायेगा।
सी.सी.टी.व्ही. कैमरा से होगा आम जनता को फायदा।
आज दिनांक 05.07.2024 को श्री संतोष पाण्डेय सांसद, संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव द्वारा अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान राजनांदगांव शहर में प्रशासन, पुलिस, पब्लिक एवं प्रेस की आपसी सामंजस्य से त्रिनेत्र योजना अंतर्गत लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे व पुराने एवं नये निर्माणाधीन सी.सी.टी.व्ही कन्ट्रोल रूम का भ्रमण कर जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा सांसद महोदय को त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया। यह योजना कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग की महत्वकांक्षी योजना है जिसके लिए दोनों अधिकारियों द्वारा पहल करते हुए राजनांदगांव शहर के व्यापारियों एवं सामाज के विभिन्न वर्गो से लगातार मीटिंग कर राजनांदगांव शहर को सुरक्षित करने और यातायात व्यवस्था सुदृढ करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की गई। त्रिनेत्रम देश का ऐसा पहला प्रोजेक्ट है जो बिना किसी शासकीय मद के केवल जन सहयोग से शहर में लगभग 01 करोड़ रूपये से अधिक खर्च कर नये 385 सी.सी.टी.व्ही. कैमरा जिसमें अत्याधुनिक ए.एन.पी.आर. कैमरा 25 नग, व्हेरीफोकल कैमरा 300 नग, पी.टी.जेड. कैमरा 10 नग एवं 80मीटर फोकस कैमरा 50 नग लगाये जायेंगे। शहर में पूर्व से लगे 152 सी.सी.टी.व्ही. कैमरा और 03 चौक में ट्रेफिक सिग्नल लगा हुआ था जो अब और 07 चौक में नये ट्रेफिक सिग्नल लगाये गये हैं। वर्तमान में शहर में कुल 10 ट्रेफिक सिग्नल है जिससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। त्रिनेत्र योजना को सफल बनाने में शहर के सभी वर्ग के लोगों, व्यापारियों की मुख्य भूमिका रही है उनके आर्थिक सहयोग के कारण शासन और प्रशासन को सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव तथा त्रिनेत्र योजना के सहभागी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक वर्ग, व्यापारी, प्रेस एवं संस्कारधानी राजनांदगांव के लोगों की यह सार्थक पहल व शहर की सुरक्षा के लिए योगदान देने के लिए सभी को शुभकामना दी है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.