संकुल विजयनगर में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न
कोरबा। कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत ढुरेना अंतर्गत संकुल विजयनगर की प्राथमिक/मिडिल और हाईस्कूल शालाओं का संयुक्त पढ़ई तिहार शाला प्रवेश उत्सव जनपद सदस्य श्रीमती शैलबाई कंवर,के मुख्य आतिथ्य पूर्व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर, पूर्व सरपंच ठाकुर सिंह कंवर व विधायक प्रतिनिधि अरुण सिंह कंवर के विशिष्ट आतिथ्य तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक लगनदास महंत, बीर सिंह, प्रहलाद कंवर, रामलाल देवांगन व कन्हैया यादव की गरिमामय मंचासीन कर प्राचार्या श्रीमती नीलू अवस्थी की अध्यक्षता में मनाया गया,इस अवसर पर सभी गणमान्य जनों ने बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं से स्कूल में सार्थक उपस्थिति की अपील की, राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानपाठक बिंझरा सर्वेश सोनी ने अपने उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की विशेष अपील ""एक पेड़ मां के नाम""का जिक्र करते हुए सर्वजनो से एक पौधारोपण कर उसे अपनी मां के समान दूलार व पोषण संरक्षण सेवा सतत प्रदान करने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत के समस्त स्कूलों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या श्रीमती अवस्थी ने विगत सत्र हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए संस्था में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कुमारी आकृति चौहान, कुमारी रागिनी पटेल, कुमारी पलक कंवर को भैयाराम कंवर द्वारा प्रदत्त शील्ड व नगद पुरस्कार राशि प्रदान कराते हुए उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों ने संकुल विजयनगर की प्राथमिक शाला बिंझरा, जूनाडीह,कोसमंदा,ढुरेना, धनुवार पारा , मिडिल स्कूल बिंझरा,जूनाडीह,व मिडिल तथा हाईस्कूल विजयनगर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उनके शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में मुंह मीठा कर पुष्प वर्षा कर चंदन लगाकर तथा नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकें और गणवेश प्रदान कर औपचारिक प्रवेश कराया। कार्यक्रम में शामिल शिक्षक शिक्षिकाओं में कमल मरकाम ,श्रीमती कमला पटेल श्रीमती लीली ग्रेस कुजूर, श्रीमती अल्का सोनी, श्रीमती प्रेमलता सोनी, श्रीमती सरस्वती कश्यप,श्रीमती विमला देवांगन, श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती राजकुमारी यादव, श्रीमती संध्या रानी ठाकुर,रविन्द्र ओग्रे, श्रीमती भीमेश्वरी राठौर, श्रीमती पुष्पलता महेश, श्रीमती प्रमिला राजवाड़े, श्रीमती बिन्दुलता राठौर, श्रीमती सुमन चौबे, श्रीमती सुमन खलखो, विद्यासागर साव, श्रीमती संगीता देवांगन, श्रीमती मोनिका तिर्की, बबलू खुंटे , हरिराम पटेल, अंजोर सिंह ने सहभागिता निभाई, संकुल समन्वयक मसीह उल्लाह अंसारी ने संकुल के गतिविधियों की जानकारी दी, कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनिता पटेल व श्रीमती वीणा पांडेय ने संयुक्त रूप से की, आभार प्रदर्शन श्रीमती कृष्णा सिदार ने व्यक्त किया , कार्यक्रम में हाईस्कूल विजयनगर में नवप्रवेशी 06 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना की सायकल वितरित की गई अंत में 06नव आगंतुक शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से आयोजित सामूहिक भोज का सभी ने आनंद उठाया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.