बैकुंठ स्कूल में पढ़ई तिहार का आयोजन !
लोकेशन तिल्दा नेवरा
तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिला , तिल्दा-नेवरा विकासखंड क्षेत्रांतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला बैकुंठ में पढ़ई तिहार अंगना कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।अंगना मा शिक्षा सभी 09 काऊंटर गतिविधी का शुभारंभ माताओं के द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया। तथा स्मार्ट माताओ को दर्ज संख्या में वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर माताओं के उत्साहवर्धन हेतु खेल का भी आयोजन किया गया । वहीं बी आर ए पुष्पा शर्मा ने अंगना में शिक्षा पर प्रकाश डाला गया ।इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्यों , संकुल समन्वयक राकेश वर्मा, प्रधान पाठक शिरोमणि मसीह एवं शाला के अन्य शिक्षक शिक्षीकाए शरीक हुए । आयोजन के समापन पर शिक्षिका किरण कुवर ने आभार ब्यक्त किया । कार्यक्रम समापन के पश्चात माताओं एवं बच्चो को मद्यान्ह भोजन में खीर पुड़ी खिलाकर मुंह मीठा कराया गया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.