जिला सिवनी मध्यप्रदेश
उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री बीरेश सिंह बघेल, को दी गई भावभीनी विदाई
सी एन आई न्यूज सिवनी बघेल का व्यक्तित्व सरल व सहयोगी के रूप में रहा है इनसे हमेशा हमें कुछ न कुछ सीखने को मिला है। विदाई दुखद होती है परंतु हर कर्मचारी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है।
विदाई समारोह में श्री विजय नवजीवन पवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी, सुश्री सुनीता खण्ड़ायत अपर कलेक्टर सिवनी, सुश्री मेधा शर्मा अनुविभागीय अधिकारी सिवनी, सुश्री रेखा देषमुख डिप्टी कलेक्टर सिवनी, श्री एस.आर. मरावी जिला योजना अधिकारी, डाॅ. जे.पी.एस. ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. विनोद नावकर सिविल सर्जन सिवनी, श्री आर.एस. उइके महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग सिवनी, श्री राजेष लिल्हारे सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं दिव्यांग पुर्नवास के अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही साथ अशासकीय संस्था- श्री अरविंद सिंह, राजपूत समाज सिवनी, श्री सुंदरलाल बघेल, गायत्री परिवार, ब्र.कु. गीता दीदी ब्रम्हकुमारी संस्थान एवं दीपक सिंगोतिया, न्यु अभिनय प्रयास, धनेन्द्र हनवत, नशामुक्ति संगठन एवं अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। श्री संदीप मिश्रा, बरघाट द्वारा मंच संचालन किया गया।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.