जिला सिवनी मध्यप्रदेश
डंपर और बाइक की टक्कर, दो घायल, एक गंभीर
सी एन आई न्यूज सिवनी। दिनांक 03/07/2024 नगर के ज्यारत क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग में बुधवार को दोपहर एक डंपर की टक्कर बाइक से हो जाने पर बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहका बावरिया रोड निवासी गोलू सनोडिया पिता राजाराम (35) अपने एक साथी राजेश भारतीय पिता हरिप्रसाद भारतीय (32) के साथ बुधवार को दोपहर बुधवारी बाजार से ज्यारत नाका साइड जा रहे थे। बाइक से जाते समय जब उनकी बाइक ज्यारत के पास पहुंची तभी वह मुख्य मार्ग से अपनी बाइक को मोड़ते समय वहां से गुजर रहे एक डंपर की चपेट में आ गए। दोपहर लगभग 2:30 बजे हुए सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं बाइक चला रहे गोलू सनोडिया के सिर पर गहरी चोट आई है। गंभीर रूप से घायल गोलू का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने लापरवाह डंपर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.