Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 29, 2024

अवैध शराब का परिवहन करने वाला चढा पुलिस के हत्थे।

 दिनांक 28/07/2024               थाना पंडरिया                जिला कबीरधाम

अवैध शराब का परिवहन करने वाला चढा पुलिस के हत्थे।





आरोपी के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

 शराब परिवहन के उपयोग में लाये गये मोटर सायकल कीमती 60,000/- रूपये को किया जप्त।

आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

विवरण-   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही थी,इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 27.07.24 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पाढी से पंडरिया रोड जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत करा कर प्रधान आरक्षक विजय पटेल के हमराह स्टाफ द्वारा सरकारी अस्पताल पंडरिया के पास एमसीपी लगा कर वाहनो का चेक किया जा रहा था। वाहनो को चेकिंग के दौरान रमतला थाना पंडरिया का निवासी मोहनलाल की मोटर सायकल को रोक कर चेक करने पर उसके पास रखे पीले रंग की जेरिकेन में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 500/-रूपये मिला जिसके संबंध में *मोहन लाल पिता नर्मदा साहू उम्र 44 साल साकिन रमतला थाना पंडरिया जिला कबीरधाम* को शराब परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर मदिरा एवं परिवहन में लाये गये मोटर सायकल सोल्ड स्प्लेंडर को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतू माननीय न्यायालय पेश किया गया अग्रिम कार्यवाही जारी है।

               उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय पटेल ,आरक्षक-, शैलन्द्र राजपुत, राजू चंद्रवंशी,ओम प्रकाश,सैनिक अरविंद शुक्ला महिला आरक्षक संगीता चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad