अम्बाह मुरैना मध्यप्रदेश।
ग्राम पंचायत ऐसाह मजरा शिकारी कापुरा में बजरंगबली मंदिर समीप सडक मार्ग कीचड से लथपथ।
क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी।
अम्बाह तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐसाह मजरा शिकारी का पुरा में बजरंगवली मंदिर आसपास की सडक मार्ग कीचड से लथपथ है। जहां नत्थी सिंह तोमर घर के द्वार तक सडक मार्ग बहुत ही खराब है।जिसके चलते इस सडक मार्ग में सफर करने वाले ग्रामीणों को बडी परेशानियों का सामना करना पडता है। हाल ही में कुछ दिन पहले अमित तोमर की डेड बॉडी घर पर लाने में परेशानी हो रही थी। पिछले कई वर्षो से ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के दौरा ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्याल में भी आवेदन कई बार दे चुके हैं अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया जाता है। समस्याओ का कोई समाधान नहीं किया जाता।
चुनाव के समय ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधी नेता वोट मांगने गांव के घर तक हाथ जोड कर कई वादे और आश्वासन देकर चले जाते है।
चुनाव जीतने के बाद गांव तक भी नजर तक नही आते।
सी एन आई न्यूज अम्बाह मुरैना मध्यप्रदेश से आर्पित सिंह तोमर की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.