रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरडीह में न्योता भोजन का आयोजन
खरोरा;-खरोरा के समीप शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरडीह मे न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे माध्यमिक शाला एवम प्राथमिक शाला के बच्चों को न्योता भोज कराया गया। अवसर था शिक्षक विशेषर वर्मा के सुपुत्री वैशाली वर्मा एवम संस्था प्रमुख मनहरन वर्मा के सुपुत्र गजेंद्र वर्मा के जन्म दिवस का। जन्म दिन के अवसर पर संयुक्त रूप से न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे दोनों शाला के बच्चों को केला, सेब एवम मिठाई खिलाया गया। इस कार्यक्रम में चरित ध्रुव, भेष कुमार महिलांग, संजय बंछोर, मनीष वर्मा, हेमकुमारी साहू एवम मीनाक्षी सिरमौर उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.