Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 31, 2024

अपहृत नाबालिक बालिका को पाण्डातराई पुलिस ने दलदल-सिवनी मोवा रायपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 दिनांक-30.07.2024

थाना-   पाण्डातराई

जिला -कबीरधाम, छत्तीसगढ़             अपराध क्रमांक -67/2024 धारा- 363,366,376(2)n भा.द.वि. 6 पास्को एक्ट


   अपहृत नाबालिक बालिका को पाण्डातराई पुलिस ने दलदल-सिवनी मोवा रायपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया,



    आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

             

        मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पूरन लाल साहू ने 12.03.2024 को थाना उपस्थित आकर अपनी नाबालिक लडकी की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। मामला अपहृता नाबालिक बालिका से संबंधित होने से प्रकरण गंभीर किस्म का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-कबीरधाम डाँ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा अपहृता की हर संभव पतातलाश करने निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास कुमार(भा.पु.से.) एवं श्री पुष्पेन्द्र बघेल (रा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री संजय तिवारी (रा.पु.से.) बोडला से मार्ग दर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय थाना प्रभारी पाण्डातराई के द्वारा टीम गठित कर सउनि रघुवंश पाटिल के नेतृत्व में आरक्षक-शिवाकांत शर्मा महिला आरक्षक सुलोचनी साहू को रायपुर रवाना किया गया था जो टीम के द्वारा थाना पाण्डातराई के अपराध क्रमांक- 67/2024 धारा-363 भा.द.वि. की अपहृता नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया। बरामद पश्चात उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में अपहृता के द्वारा बताई गई की ग्राम आमापारा पिपरिया थाना पिपरिया जिला कबीरधाम निवासी अभिषेक चौहान ने इसे शादी का प्रलोभन देकर बहलाफुसलाकर भगाकर रायपुर ले गया था जहां शिव मंदिर में मांग में सिंदुर भरकर शादी कर पत्नि के रूप में अपने साथ रखना बताई। पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में पीडिता के कथन के आधार पर धारा-366, 376(2)(n)भा.द.वि. 6 पास्को एक्ट जोडी गई। प्रकरण के आरोपी अभिषेक चौहान पिता मन्नू चौहान उम्र 19 साल निवासी आमापारा पिपरिया थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को आज दिनांक 30.07.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यू.रिमाण्ड में पेश किया गया जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।  

         उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक-जन्मेजय पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक- रघुवंश पाटिल,सायबर सेल में पदस्थ सहा उप निरी. चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक शिवाकांत शर्मा, महिला आरक्षक-सुलोचनी साहू का विशेष योगदान रहा है।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad