Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 27, 2024

नगर के पंडितजी ने घर बैठे कनाडा के टोरंटो शहर में कराया ऑनलाइन विवाह, वीडियो वायरल

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

नगर के पंडितजी ने घर बैठे कनाडा के टोरंटो शहर में कराया ऑनलाइन विवाह, वीडियो वायरल  




सी एन आई न्यूज सिवनी 26 जुलाई 2024 - सिवनी नगर के एक पंडित जी ने कनाडा में रह रहे दूल्हा दुल्हन की पूरी विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी कराई जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। सिवनी नगर के बारापत्थर कॉलोनी में रहने वाले आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे ने फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि कनाडा निवासी वर पक्ष भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह करने के लिए बहुत उत्सुक थे। कनाडा के टोरंटो शहर में कन्या संगीता एवं वर कायल का पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगे पंडित जी ने फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि यह उनका दूसरा अवसर है जिसमें उन्होंने ऑनलाइन घर बैठे विदेश में शादी कराया है। उन्होंने बताया कि बारापत्थर में रहने वाले उपाध्याय परिवार का बेटा अमेरिका में जॉब करता है। ज्यादा काम होने से वह भारत नहीं आ पा रहा था। बेटे के लिए लड़की भी देख ली थी और बात भी फाइनल कर दी गई थी। लेकिन वह भारत नहीं आ पा रहे थे इस कारण से उपाध्याय परिवार को अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाना पड़ा। वहीं उन्होंने अपने बेटे की शादी करवाने का फैसला लिया। अमेरिका में पंडित नहीं होने से शादी की रस्मों में देरी हो रही थी क्योंकि वह लोग पूरे विधि विधान के साथ शादी करवाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने उनसे ऑनलाइन शादी करवाने की बात कहीं। जिससे विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी संपन्न करवाई। आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे द्वारा बताया गया है कि यह उनके जीवन का दूसरा अनुभव है जिसमें उन्होंने अमेरिका के बाद कनाडा के टोरंटो शहर में ऑनलाइन शादी करवाई है। ज्ञात हो कि आचार्य पंडित राजेंद्र पांडे घर बैठे बैठे अब तक कनाडा और अमेरिका के रहने वाले भारतीय परिवारों को ऑनलाइन सत्यनारायण की कथा सुना चुके हैं।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad