मवेशी तस्करी करते 01 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आरोपी के कब्जे से 19 नग छोटा बडा गाय व 10 नग छोटा बडा बछडा कुल 29 नग किमती करीबन 77,000 रूपये जप्त।
दिनांक 08.08.2024 को स्थानीय बजरंग दल के चार व्यक्तियो द्वारा आकर आवेदन पेश कर बताये कि छभ् 53 रोड में ग्राम पौंसरा की ओर दो व्यक्ति अवैध रूप से बहुत सारे गाय बछडा को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कतल खाना ले जा रहे है।
उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका स्थान ग्राम पौंसरा कि ओर रवाना होकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे तथा एक व्यक्ति घटना स्थल से फरार हो गया जो गाय, बछडो (मवेशियो) को क्रुरता पूर्वक हांकते हुये ले जा रहे थे पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) आनंद चैहान पिता गोवर्धन चैहान उम्र 55 साल, ग्राम भालूकोना थाना बसना जिला महासुन्द छ0ग0 का रहने वाला बताये तथा फरार आरोपी का नाम (02) शुरूकुनू चैहान पिता उदयराम चैहान साकिन ग्राम भालूकोना थाना बसना जिला महासुन्द छ0ग0 का होना बताया। आनंद चैहान के कब्जे से 19 नग छोटा बडा गाय व 10 नग छोटा बडा बछडा कुल 29 नग कुल किमती करीबन जिसको 77,000 रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना बसना में अपराध धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 कार्यवाही कर न्यायिक रिमाडं पर भेजा गया तथा फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जप्तशुदा मवेशियो को सुरक्षा एवं देखरेख हेतु जोगीदादर गौशाला को सूपूर्द किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.