Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 9, 2024

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 व 13 अगस्त 2024 को

 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 व 13 अगस्त 2024 को




कवर्धा, 08 अगस्त 2024। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 12 एवं 13 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट में 12 अगस्त को जय आटोमोबाईल रायपुर रोड, कवर्धा द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर एडं सेल्स रिप्रेसेन्टिव के 02 पद (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, 01 वर्ष का कम्प्यूटर डिप्लोमा तथा 0-2 वर्ष का कार्यानुभव) पर तथा 13 अगस्त को ग्रीन एग्रीटेक सॉल्यूशन, अभिलाषा परिसर, बस स्टैण्ड के पास, बिलासपुर द्वारा पद फिल्ड आफिसर के 23 पदों (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण) पर भर्ती किया जाना है। वेतनमान न्यूनतम 6,000 से 19,500 रूपए तक है। आयु सीमा 19 से 32 वर्ष व कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली जिला है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाता है। पद, संस्था, कार्य, वेतन एवं अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, 1 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad