संभाग स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 (कुश्ती एवं रग्बी में) में बिलासपुर जिले का दबदबा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय शालेय कीड़ा 2024-25 (कुश्ती एवं रग्बी) प्रतियोगिता दिनाँक 16 अगस्त को जांजगीर चांपा में सम्पन्न हुआ l संभाग स्तरीय आयोजन में बिलासपुर,मुंगेली, गौरला पेनड्रा मरवाही, जांजगीर चम्पा, रायGarh कोरबा एवं शक्ति जिले के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिए और अपने प्रतिभा को दिखाए।
सभी 8 जिलों में से बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम तक दबदबा बनाए रखा कुश्ती में 14 वर्ष,17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में अलग अलग वजन में ल़डकियों ने 17 गोल्ड एवं लड़कों ने 15 गोल्ड सुनिश्चित अपने नाम किए l रग्बी में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में ल़डकियों ने 06 गोल्ड एवं लड़कों ने 07 गोल्ड अपने नाम किए और राज्य स्तर खेल के लिए चयनित हुए सेजस कन्या रतनपुर के सम्मिलित सभी 7 खिलाड़ियों ने गोल्ड प्राप्त करते हुए राज्य स्तर प्रतियोगिता में चयन हुए हैl



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.