Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 9, 2024

क्रमोन्नत वेतनमान मैट्रिक्स-6 प्राप्त करने वाले वरिष्ठ आरक्षकों को अन्वेषण का दायित्व सौंपने के पूर्व अन्वेषण (विवेचना कार्यवाही) संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

 राजनांदगांव


 क्रमोन्नत वेतनमान मैट्रिक्स-6 प्राप्त करने वाले वरिष्ठ आरक्षकों को अन्वेषण का दायित्व सौंपने के पूर्व अन्वेषण (विवेचना कार्यवाही) संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।




पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में दिनांक 09.08.2024 से 12.08.2024 तक प्रति दिन अलग-अलग बैच में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन।


10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके एवं क्रमोन्नति प्राप्त कर वेतन मैट्रिक्स 6 लेवल प्राप्त कर रहे वरिष्ठ आरक्षकों को दिया जायेगा विवेचना का अधिकार। 


नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण।


राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण।


प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा उपरांत अब इन वरिष्ठ आरक्षकों को दिए जाएंगे विवेचना के अधिकार।



नया कानून के अन्तर्गत शासन ने पहली बार वरिष्ठ आरक्षकों को विवेचना का अधिकार दिया जा रहा है।


पहले विवेचना अधिकारी के सहयोगी के रूप में करते थे काम अब स्वंय करेंगे विवेचना।



पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में वरिष्ठ आरक्षकों के विवेचना संबंधित प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 09.08.2024 से 12.08.2024 तक प्रति दिन अलग-अलग बैच में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रमोन्नति प्राप्त कर वेतन मैट्रिक्स 6 लेवल प्राप्त कर रहे वरिष्ठ आरक्षकों को भारत सरकार द्वारा तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में दिया जा रहा है प्रशिक्षण। प्रशिक्षण के उदघाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि छ0ग0 में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बिना हवलदार का प्रमोशन लिये विवेचना का अधिकार वरिष्ठ आरक्षकों को दिया जा रहा है। पहले वरिष्ठ आरक्षक सिर्फ विवेचना में सहायता करते थे परन्तु लिखा पढ़ही का अधिकार नहीं था लेकिन अब स्वंय वरिष्ठ आरक्षक विवेचना करेंगे। यह प्रशिक्षण राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा उपरांत अब इन वरिष्ठ आरक्षकों को दिए जाएंगे विवेचना के अधिकार। छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा अधिसूचित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत, 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके एवं क्रमोन्नति प्राप्त कर वेतन मैट्रिक्स 6 लेवल प्राप्त कर रहे वरिष्ठ आरक्षकों को विवेचना का अधिकार दिया जायेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप, प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्रभारी सोमनी निरीक्षक रामेंन्द्र सिंह, प्रभारी सायबर सेल विनय कुमार पम्मार प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक मनीष धु्रर्वे, रीडर-टू-एस.पी. निरीक्षक संतोष भूआर्य, प्रभारी चुनाव सेल निरीक्षक नंदकिशोर गौतम,  र0 के0 राजनांदगांव से सी0आर0 चंद्रा, निरीक्षक उमेश बघेल एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. चि0 चन्द्रा, प्रभारी सीसीटीएनएस, प्रभारी डीसीआरबी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad