प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री श्री विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे
कवर्धा, 08 अगस्त 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री श्री विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 9 बजे कवर्धा से प्रस्थान कर 10 बजे तरेगांव जंगल में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे तरेगांव जंगल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रेंगाखार में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे रेंगाखार से प्रस्थान कर 4 बजे ऑडिटोरियम पी.जी.कॉलेज कवर्धा में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्श्चात् श्री शर्मा सायं 6 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.