नव नियुक्त शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल का स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
राज्य शासन की अनुशंसा पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चनाट के नव नियुक्त शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल का स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
शाला के पूरे स्टाफ व विद्यार्थी संघ से परिचय कराया गया एवम वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी गई।अध्यक्ष द्वारा नई शिक्षा नीतियों के पालन हेतु चर्चा की गई एवम सुझाव दिए गए। अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल द्वारा अपने संबोधन में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी (सांसद महासमुंद ) श्रीमती सरला कोसरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छ. ग.) श्री संजय शर्मा (कार्यकारी जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुन्द) श्री विद्याचरण चौधरी (मंडल अध्यक्ष भाजपा भंवरपुर) को धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष नहीं बल्कि सेवक के रूप में कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी के साथ शाला के हर क्षेत्र में विकास के लिए कार्य करूंगा। विद्यार्थियों को सदा अनुशासन व शिक्षकों के बताएं मार्ग पर चलते हुए अपने माता पिता व शाला का नाम रोशन करने को कहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.