प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान कलिंगा विश्व विद्यालय नया रायपुर में किया जायेगा
छत्तीसगढ। शासकीय प्राथमिक शाला _पुरेना, संकुल केंद्र_ घिरघोली,विकास खंड _छुई खदान जिला _केसीजी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है।श्री तुलेश्वर कुमार सेन अपने शासकीय कार्यों के अतिरिक्त शिक्षा,साहित्य सेवा और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना पहचान रखते हैं।अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़कर बाल संस्कार शाला,युवा जोड़ो आंदोलन में काम करते हैं उनका प्रिय विषय नशा मुक्ति आंदोलन हैं।नशा मुक्ति अभियान में तन समर्पित मन समर्पित जीवन समर्पित कर दिए हैं।नशा मुक्ति आंदोलन के लिए नशा मुक्ति उद्धबोधन,रैली,प्रदर्शनी के साथ आडियो वीडियो चलाते रहते हैं।शिक्षा ,साहित्य और समाज सेवा के लिए उन्हें बहुत सारे मंचों पर सम्मान मिल चुका है।विगत 5 सितंबर 2023 प्रदेश के राज्य पाल और मुख्यमंत्री के हाथो राज्य पाल शिक्षक सम्मान प्राप्त किए हैं जो समाज के लिए गौरव की बात है।श्री तुलेश्वर कुमार सेन अपने ही समाज नही प्रदेश के सभी जाति संप्रदाय के लोगों को प्रेरित करते हुए कहते हैं की स्वयं आप लोग पढ़ाई लिखाई कीजिए और अपने घर परिवार के छोटे छोटे नन्हें मुन्ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के प्रति मजबूत कीजिए।नशा को किसी भी रूप में अपने घर परिवार में प्रवेश न करने दे।नशा तन मन धन और जीवन को बर्बाद कर देता है उन पैसों को बचाकर परिवार,समाज और राज्य के विकास में लगाएं। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन को नशा मुक्ति वाले गुरुजी के नाम से जाना और पहचाना जाता है। एक साहित्यकार के रूप में समाज में व्याप्त बुराइयों पर भी अपनी लेखनी चलाते हैं आन लाइन और ऑफ लाइन कुशल मंच संचालन करते हैं आकाशवाणी रायपुर से भी जुड़े हैं समय समय पर अपना प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष विचार प्रेषित करते हैं।बच्चों की पढ़ाई लिखाई में व्हाट शॉप,फेस बुक, यूट्यूब, प्रोजेक्टर, टी वी, डी डी एच जैसे आधुनिक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग करते हैं।वर्तमान में सर्व सेन नाई समाज राजनांदगांव में कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी है उसके इस उपलब्धि और सम्मान के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर के डडसेना, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी आर सुधाकर,संकुल प्राचार्य सुनील यादव,संकुल समन्वयक जी आर टंडन सहित सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.