रिपोर्टर -योगेन्द्र सिंगने
स्थान -मोहला छत्तीसगढ
सल्ग-आकर्षण का केन्द्र
जिला मोहला करिया डोंगरी जलधारा
बना सावन महीने मे आकर्षण का केन्द्र..
जिला मुख्यालय मोहला से मानपुर रोड पर लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी पर थर्ड नाला, धोबेदंड के ठीक सामने पहाड़ी पर एक रमणीय जलधारा स्थित है। यह जलधारा ऊपर पहाड़ी पर बह रही है और यहाँ जून से लेकर जनवरी तक निरंतर पानी बहता रहता है।
इस अद्भुत स्थल पर पहुँचने के लिए मुख्य मार्ग से लगभग दो किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है। जैसे ही आप इस पथरीले रास्ते को पार करते हैं, आपको जलधारा का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। पानी की कल-कल करती ध्वनि और आसपास की शांतिपूर्ण प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देती है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.