श्रीसुदर्शन संस्थानम में आवश्यक बैठक कल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगदुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापक पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी के प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम रावाभांठा में कल रविवार को शाम चार बजे प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की अतिआवश्यक बैठक रखी गई है।इस बैठक में हरितालिका तीज त्यौहार पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की रुपरेखा भी बनाई जायेगी। प्रांतीय कार्यालय ने धर्म संघ - पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस आवश्यक बैठक में शामिल होने की अपील की है। इसकी जानकारी श्रीसुदर्शन संस्थानम , पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.