Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 31, 2024

कूटरा में पदस्थ अनुराग की अनोखी पहल के कारण सम्मान

 जांजगीर चांपा न्यूज 

विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट 

कूटरा में पदस्थ अनुराग की अनोखी पहल के कारण सम्मान 



शिक्षा जगत में नवाचार के लिए ख्याति प्राप्त शिक्षक श्री अनुराग तिवारी का कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रांगण में भव्य समारोह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख शिक्षा सचिव श्री आलोक शुक्ला जी एवं कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गांधी जी के द्वारा श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा उनके शैक्षणिक जगत में किए गए कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री गांधी जी के द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय  के विकास यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई। इसमें उन्होंने 2013 से अब तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियाे के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत पूर्व शिक्षा सचिव श्री आलोक शुक्ला जी के द्वारा अपनी शिक्षा जगत में की गई कार्यों के बारे में शिक्षकों को संबोधित करते हुए  बताया कि किस प्रकार एक  DPI के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया था और वहां से लेकर प्रमुख सचिव के पद तक कई संघर्षों का सामना करते हुए शैक्षणिक विकास की यात्रा में अपना योगदान शासन को दिया। पूर्व शिक्षा सचिव महोदय ने  छत्तीसगढ़ के कर्मठ सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में शासन की तन मन और धन से मदद करें। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा जगत में किए गए कार्यों के लिए अनुराग तिवारी जी की प्रशंसा भी की। अपने अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी जी ने कलिंगा विश्वविद्यालय का आभार प्रदर्शन किया और सभी  राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों से आह्वान किया कि वे भी आम बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए। शिक्षा जगत में जितना अधिक हो सके अपना योगदान शत प्रतिशत प्रदान करने का कष्ट करें। वर्तमान शैक्षणिक स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए आईबीसी 24 के द्वारा जांजगीर जिले में किए गए सर्वे के बारे में भी अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरे जांजगीर जिले में केवल पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक कुटरा ने ही अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि प्रदेश स्तर पर उसकी चर्चा है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रयास करें। गौर तलब  है कि अनुराग तिवारी जी के अथक प्रयासों के द्वारा ही वर्तमान में वे जांजगीर में सहायक जिला नोडल अधिकारी पीएलसी के पद पर भी कार्यरत है जहां पर उन्होंने जांजगीर जिले में प्रश्न पत्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा अनुराग को सम्मानित करने  पर अनेक कर्मचारी संगठनों एवं शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में श्री दिनेश चतुर्वेदी एनसीसी अधिकारी, श्री अनुभव तिवारी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ , श्री विष्णु शर्मा प्रदेश प्रमुख राज्यपाल अवार्ड संघ, श्री रमाकांत पांडेय व्याख्याता संघ जांजगीर, श्री अवधेश शर्मा,श्री उमेश चौबे,श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती काजल कहरा, श्री भुवनेश्वर कश्यप सरपंच श्री छतराम कश्यप विक्रम सूर्यवंशी ग्राम पंचायत कुटरा पंचायत,श्री राजू कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष,श्री भोलू कश्यप विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव,विद्यालय के सहायक ग्रेड कर्मचारी श्री

हेमेश्वर नर्मदा श्री आशुतोष प्रकाश राठौर,विद्यालय के व्याख्याता श्री लोकपाल सिंह ठाकुर सहित अनेक लोगों ने अनुराग को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad