विधानसभा अध्यक्ष ने कुरदी के वीर सपूत पार्क में लहराया 111 फीट का तिरंगा...
बालोद : शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह बालोद के कुर्दी गांव पहुंचे। रमन सिंह ने ग्राम में हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने 111 फीट का विशाल तिरंगा ध्वज भी फहराया।
रमन सिंह ने जनता को ध्वज स्तंभ और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। रमन सिंह ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नए भवन की भी सौगात गांव वालों को दी। सच हुआ अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना': रमन सिंह ने कहा कि ''अटल जी का सपना सच हुआ है।
छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर धान की खरीदी हो रही है। सीएम साय की मेहनत का ही नतीजा है कि आज किसानों के खाते में 49 हजार करोड़ क्रेडिट हुआ है। छत्तीसगढ़ के चावल से देश का पेट अब भरा जा सकता है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। मोदी का सपना अब छत्तीसगढ़ में आकार ले रहा है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.