जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी की बेटी लावण्या ने नीट की परीक्षा में पाई सफलता
सी एन आई न्यूज
सिवनी : नगर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज स्थित महाराज बाग निवासी कामना-रामशंकर की पुत्री एवं सहकारिता विभाग सिवनी में पदस्थ वाणी विलास शर्मा की भांजी जिले की होनहार बेटी डॉ. लावण्या शर्मा ने मेडिकल नीट पी.जी. परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही 614 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 2630 रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। लावण्या ने अपनी इस सफलता के बाद कहा कि वे आगे एक बेहतर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। डॉ लावण्या शर्मा ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से एम.बी.बी.एस की डिग्री पूर्ण की है। लावण्या की सफलता पर उनके घर परिवार के लोगों के साथ-साथ शिक्षा जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लावण्या ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता पिता के साथ साथ अपने इष्टमित्रों व परिजनों को दिया है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.