Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 6, 2024

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने वाले आठ आरोपी जेल दाखिल

 आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने वाले आठ आरोपी जेल दाखिल




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


 जांजगीर चाम्पा - मामूली वाद - विवाद हो जाने पर मारपीट करने और अपमानित कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने वाले तीन महिलाओं सहित आठ आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत माह 11 जुलाई को मृतक राजकुमार पटेल ग्राम धाराशिव में चबूतरा के पास बैठा था उसी समय  दाऊलाल और उसके घर वालों के साथ उसका विवाद हो गया। जिस पर रामकुमार पटेल ,  राजकुमार पटेल , अजय पटेल , कृष्णा पटेल , छोटी पटेल , परमेश्वरी बाई , बतीबाई और अन्य लोग लड़ाई झगड़ा करने के लिये घर से बाहर निकल गये और मृतक राजकुमार को हाथ मुक्का से लात घुसा से मारपीट करने किये। इसके अलावा तेरे जैसे आदमी को मर जाना चाहिये , तू मर क्यों नही जाता - जा के मर जा बोलकर अपमानित किये। जिस पर मृतक राजकुमार डायल  112 को फोन किया और डायल 112 के द्वारा जाकर समझाइस दी गई , जिस पर विवाद शांत हुआ। पर मृतक अपने आप को अपमानित महसूस किया और तुम लोग मुझे मेहमानों एवं गांव के लोगो के सामने मारपीट कर बेईज्जती किये हो , मै जा रहा हॅू तुम लोगो के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूंंगा। यह बोलते हुये तालाब की ओर गया और हाथ में रखे   जहर को पी गया था। जिसे इलाज के लिये तत्काल उसके पिता और गांव वालो के द्वारा राछा सीएचसी लाया गया , जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मृतक का ईलाज  के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु हो गया। जिसका थाना सिविल लाइंस में बिना नंबरी मर्ग जांच किया गया एवं थाना नवागढ़ में उक्त मर्ग जांच पर से अपराध क्रमाक 294/24 धारा 296 ,115(२) , 190 ,191(२) ,108 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान उपरोक्त प्रकरण में पीएम रिपोर्ट , गवाहों के कथन से उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आज आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


अजय पटेल पिता दाऊलाल , कृष्ण कुमार पटेल पिता रमेश कुमार ,  छोटी उर्फ कृष्ण पटेल पति राम कुमार पटेल , परमेश्वरी पटेल पति राज कुमार पटेल , दाऊलाल पटेल पिता स्व. साधराम ,  राजकुमार पटेल , रामकुमार पटेल पिता दाऊलाल पटेल सभी निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ एवं बती बाई पति अच्छेराम पटेल निवासी तुष्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad